LIVE UPDATE

सवा साल बाद जोगी कांग्रेस को मिला पार्टी सिम्बल!….केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने “हल जोतता किसान” चुनाव चिन्ह किया आवंटित

पिछले सवा साल से पार्टी सिम्बल के लिए प्रयासरत जोगी कांग्रेस को आखिरकार पहचान मिल ही गई, केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने जोगी कांग्रेस का चुनाव चिन्ह हल चलाता किसान दिया है |अब पार्टी चुनाव चिन्ह के साथ प्रचार प्रसार करते दिखाई देगी |

बता दें कि कुछ दिनों के पहले जोगी कांग्रेस के सुप्रीमों अजीत जोगी ने भारत निर्वाचन आयोग को चुनाव चिन्ह के लिए दूसरी बार आवेदन दिया । जोगी ने चुनाव चिन्ह के लिए हल चलाता किसान को प्राथमिकता दिया था । पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पहले ही तय कर लिया था कि चुनाव चिन्ह किसानों से जुड़ा मांगा जाएगा, ताकि मतदाताओं के एक बड़े वर्ग को प्रभावित किया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
CG- मंत्री ने हटाया पायलट-फॉलो गार्ड; PM मोदी की अपील का असर, मंत्री ओपी चौधरी ने काफिले से हटाया पायलट-फॉलो गार्ड, पढ़िए FB पर क्या लिखा….
CG- मंत्री ने हटाया पायलट-फॉलो गार्ड; PM मोदी की अपील का असर, मंत्री ओपी चौधरी ने काफिले से हटाया पायलट-फॉलो गार्ड, पढ़िए FB पर क्या लिखा….
May 13, 2026
रायपुर, 13 मई 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के वित्त, जीएसटी, आवास एवं पर्यावरण मंत्री OP...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जोगी ने सवा साल पहले नारियल चुनाव चिन्ह में मांगा था । उस वक्त भी आवंटन से पहले पार्टी के लोगों ने नारियल का प्रचार शुरू कर दिया था, लेकिन पांच माह पहले चुनाव आयोग ने नारियल का चिन्ह गोवा फारवर्ड पार्टी को आवंटित कर दिया था।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को आज भारतीय निर्वाचन आयोग ने चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे को आज निर्वाचन आयोग ने चुनाव चिन्ह जारी कर दिया है, जोगी कांग्रेस का चुनाव चिन्ह हल चलाता किसान होगा ।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा कोर ग्रुप में बड़ा बदलाव! ओपी चौधरी और अमर अग्रवाल की एंट्री, कई दिग्गज हुए बाहर…संगठन में नई रणनीति के संकेत
CG-भाजपा कोर ग्रुप में बड़ा बदलाव! ओपी चौधरी और अमर अग्रवाल की एंट्री, कई दिग्गज हुए बाहर…संगठन में नई रणनीति के संकेत
May 13, 2026
चंचल शर्मा, रायपुर, 13 मई 2026. छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बड़ा राजनीतिक फेरबदल सामने आया है। पार्टी की रणनीतिक निर्णय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles