फेरबदल : दीपांशु काबरा को रायपुर IG की कमान, प्रदीप गुप्ता होंगे बिलासपुर IG


चुनाव से पहले एकबार राज्य सरकार पुलिस विभाग में फेरबदल करती दिखाई दे रही है | राज्य सरकार ने आज दो आईजी का तबादला आदेश जारी कर दिया है। बिलासपुर आईजी दीपांशु काबरा को रायपुर के नए आईजी की कमान सौंपी गई है, वहीं प्रदीप गुप्ता को बिलासपुर आईजी का बनाया गया है |

आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों से बिलासपुर और रायपुर आईजी बदलने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे | प्रदीप गुप्ता 1995 बैच के आईपीएस अफसर हैं, और फिलहाल अपने होम डिस्ट्रिक्ट में पोस्टेड थे, जो कि चुनाव आयोग के नियमों का पालन नहीं करता है | इसे देखते हुए 1997 बैच के आईपीएस दीपांशु काबरा को रायपुर आईजी बनाया गया है | बिलासपुर में प्रदीप गुप्ता को भेजा गया है |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp