LIVE UPDATE

CM भूपेश ने बजट को बताया निराशाजनक, कहा – इस बजट में किसान, मिडिल क्लास, युवाओं का नहीं रखा गया ख्याल…नक्सल प्रभावित राज्यों के लिए कुछ नहीं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोदी सरकार के बजट को निराशाजनक बताया है, मीडिया से बात करते हुए सीएम बघेल ने कहा कि बजट में हर वर्ग का ख्याल नहीं रखा गया है, बजट के बाद महंगाई बढ़ेगी, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बजट में नक्सल प्रभावित राज्यों के लिए कुछ भी नहीं है |

सीएम मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि मोदी सरकार की बजट में नक्सल प्रभावित राज्यों के लिए कुछ भी नहीं है, मध्यम वर्ग के लिए भी बजट में कुछ खास नहीं है. मीडिल क्लास को टैक्स में राहत नहीं दी गई है, बजट बहुत ही निराशा जनक है, इसका असर सीधे तौर पर जनता पर पड़ेगा |

ये खबर भी पढ़ें…
CG-वर्दी में रील का ट्रेंड जारी; एक और आरक्षक का इंस्टाग्राम में डांस वीडियो वायरल, सख्ती का कोई असर नहीं
CG-वर्दी में रील का ट्रेंड जारी; एक और आरक्षक का इंस्टाग्राम में डांस वीडियो वायरल, सख्ती का कोई असर नहीं
April 11, 2026
बिलासपुर, 11 अप्रैल 2026। प्रदेश  में पुलिसकर्मियों के बीच सोशल मीडिया रील बनाने का ट्रेंड थमने का नाम नहीं ले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में मध्यमवर्गीय परिवारों को आयकर में कोई छूट नहीं दी गई है। किसानों के लिए जो राहत दिए गए हैं, वे ऊंट के मुंह में जीरा की तरह हैं। इससे किसानों की आय दोगुनी नहीं होने वाली है।

सीएम ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने से महंगाई बढ़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने बेरोजगारी को लेकर भी बजट पर सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी इस समय देश की बड़ी समस्या है, लेकिन इसकी दिशा में कोई पहल नहीं की गई है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम उम्मीद कर रहे थे कि आदिवासी क्षेत्र में वनाधिकार को मान्यता मिली है।

ये खबर भी पढ़ें…
तकनीक आधारित ”प्रचार ऐप” से होगी आउटडोर मीडिया मॉनिटरिंग, प्रिंटिंग पॉलिसी पर किया जा रहा है अन्य राज्यों की पॉलिसी का अध्ययन
तकनीक आधारित ”प्रचार ऐप” से होगी आउटडोर मीडिया मॉनिटरिंग, प्रिंटिंग पॉलिसी पर किया जा रहा है अन्य राज्यों की पॉलिसी का अध्ययन
April 29, 2026
रायपुर, 29 अप्रैल 2026/  सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों और नई पहलों के प्रचार-प्रसार में आउटडोर मीडिया एक अत्यंत प्रभावी माध्यम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles