CM भूपेश ने ट्वीट कर पाक PM इमरान खान पर साधा निशाना, बोले – इमरान खान की क्या हैसियत जो हमारे देश के मामलों में बोलें
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर तीखे तेवर दिखाए हैं, पाक पीएम इमरान खान के कांग्रेस को लेकर यूएन में दिए भाषण के बाद सीएम बघेल ने बयान दिया है | बुधवार को दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने कहा देश में हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध करते रहेंगे, लेकिन देश के बाहर हम सरकार के साथ हैं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने यूएन में कांग्रेस पार्टी का हवाला देते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी पर सवाल उठाए थे |
सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर से दिल्ली रवाना होने के दौरान एक ट्वीट भी किया है, सीएम भूपेश बघेल ने लिखा-

“इमरान खान की क्या हैसियत जो हमारे देश के आंतरिक मामलों में बोले? वो अपना देश संभाले. हम अपने प्रधानमंत्री की नीतियों से सहमत-असहमत होंगे, चर्चा करेंगे, सवाल उठाएंगे, उनसे जवाब मांगेंगे. देश के बाहर प्रधानमंत्री का प्रत्येक कदम देश का कदम होता है और कांग्रेस पार्टी उसके साथ है”

इमरान खान की क्या हैसियत जो हमारे देश के आंतरिक मामलों में बोले? वो अपना देश संभाले।
हम अपने प्रधानमंत्री की नीतियों से सहमत-असहमत होंगे, चर्चा करेंगे, सवाल उठाएंगे, उनसे जवाब मांगेंगे।
ये खबर भी पढ़ें…CG Congress News: रायपुर शहर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, कई पुराने चेहरों की छुट्टीApril 25, 2026रायपुर, 25 अप्रैल 2026। पीसीसी चीफ दीपक बैज की मंजूरी के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार मेनन ने नई कार्यकारिणी...देश के बाहर प्रधानमंत्री का प्रत्येक कदम देश का कदम होता है और कांग्रेस पार्टी उसके साथ है। https://t.co/4rWafsKB6d
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) September 25, 2019










