LIVE UPDATE

CM भूपेश का PM मोदी के नाम चिठ्ठी!….भौगोलिक क्षेत्रफल को देखते हुए कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या बढ़ाने की मांग, 15 से बढ़ाकर 20 फीसदी करने की मांग

कुछ दिनों पहले छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल की संख्या को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने की बात कही थी, जिसे अब पूरा करते दिखाई दे रहे हैं | एक दिन पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर भौगोलिक क्षेत्रफल को देखते हुए मंत्रिमंडल की संख्या बढ़ाने की मांग की है |

छत्तीसगढ़ में भौगोलिक क्षेत्रफल को ध्यान में रखते हुए शासन-प्रशासन के सुचारू रूप से संचालन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है, जिसमे उन्होंने कहा है कि प्रदेश में मंत्रियों की संख्या क्षेत्रफल के हिसाब से 15 फीसदी से 20 फीसदी तक बढ़ाने की मांग की है |

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री बघेल ने अन्य राज्यों की उदहारण देते हुए प्रधानमंत्री मोदी को पत्र में कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य का क्षेत्रफल 1.35 लाख वर्ग किलोमीटर से अधिक है, और यह राष्ट्र के कुल भू-भाग का 4.4 प्रतिशत है, जबकि अन्य राज्यों से क्षेत्रफल की दृष्टि से अधिक होने के कारण भी यह मंत्रिपरिषद कि संख्या सिर्फ 15 फीसदी, वही छत्तीसगढ़ से अन्य राज्यों में मंत्रिपरिषद की संख्या अधिक है |

मुख्यमंत्री बघेल ने सभी तथ्यों के आधार पर संविधान के अनुच्छेद 164 (1क) के प्रावधान में संशोधन के लिए समुचित पहल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छत्तीसगढ़ राज्य में मंत्रिपरिषद के सदस्यों की संख्या 15 से 20 फीसदी बढ़ाने का अनुरोध किया है |
बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य का क्षेत्रफल तमिलनाडु, तेलंगाना, बिहार एवं पश्चिम बंगाल से अधिक है। प्रदेश में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 32 फीसदी, जबकि अनुसूचित जाति का 12 फीसदी वही अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या लगभग 45 फीसदी है।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles