LIVE UPDATE

CJI रंजन गोगोई पर यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए कमेटी गठित….वरिष्ठ जस्टिस बोबडे की निगरानी में होगी जांच…कमेटी में महिला जज भी शामिल

सीजेआई रंजन गोगोई के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की आंतरिक जांच सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ जज जस्टिस एसए बोबडे करेंगे | जस्टिस बोबडे ने बताया कि सीजेआई के बाद वरिष्ठ जस्टिस होने के नाते चीफ जस्टिस ने उन्हें सुप्रीम कोर्ट की एक पूर्व महिला कर्मचारी द्वारा सीजेआई के खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरापों की जांच के लिए नियुक्त किया है |

जस्टिस बोबडे ने बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के दो जस्टिसों जस्टिस एन वी रमन और जस्टिस इंदिरा बनर्जी को शामिल कर एक समिति गठित की है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने समिति में जस्टिस रमन को शामिल करने का फैसला किया है क्योंकि वह वरिष्ठता में मेरे बाद हैं और जस्टिस बनर्जी को इसलिए शामिल किया गया है क्योंकि वह महिला न्यायाधीश हैं|

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मामले पर पहली सुनवाई शुक्रवार को होगी और सुप्रीम कोर्ट के रजिस्टार को भी सभी दस्तावेजों और सामग्री के साथ तैयार रहने के लिए कहा गया है, वही उस महिला को उन्होंने नोटिस जारी कर दिया है जिसने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए जजों को पत्र लिखे थे |

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles