LIVE UPDATE
Trending

CG News: तोमर गैंग ने खड़ा किया काली कमाई का पहाड़, करोड़ों की रजिस्ट्री, सोना-चांदी, कैश जब्त…फरार हिस्ट्रीशीटरों की तलाश तेज

रायपुर, 12 जून 2025 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर की तलाश जारी है। दोनों भाई फरार हैं और पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। इस बीच पुलिस द्वारा उनके करीबी कारोबारियों के ठिकानों पर की गई छापेमारी में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने 40 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों के दस्तावेज, करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का सोना, 10 लाख रुपये की चांदी और 8 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं।

पुलिस ने मंगलवार रात 8 बजे तोमर बंधुओं के करीबी माने जा रहे कारोबारी रविंदर सिंह (भाठागांव, वालफोर्ट सिटी निवासी) और ऋषभ सिंह (हनुमान वाटिका निवासी) के घरों में छापेमारी की थी, जो बुधवार सुबह 7 बजे तक चली। कार्रवाई में रविंदर सिंह के ठिकाने से 150 से अधिक प्रॉपर्टी रजिस्ट्री, कीमती जेवरात और बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई। पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना देकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई: “खिलाड़ी बुक” पैनल चलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त
बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई: “खिलाड़ी बुक” पैनल चलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त
May 25, 2026
बिलासपुर, 25 मई 2026। बिलासपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए “खिलाड़ी बुक” नामक पैनल से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस को शक है कि तोमर बंधु सूदखोरी के जरिए कर्जदारों को ब्लैकमेल करते थे और उनकी संपत्तियों के दस्तावेज व सोने-चांदी को जबरन अपने पास रख लेते थे। जांच में यह भी सामने आया है कि तोमर बंधुओं के ठिकाने से पहले ही 70 से ज्यादा ब्लैंक चेक, 17 रजिस्ट्री दस्तावेज, 35 लाख कैश, महंगी कारें और सोने-चांदी के जेवर बरामद किए जा चुके हैं।

इस पूरे मामले में रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि तोमर बंधुओं की तलाश युद्ध स्तर पर की जा रही है। उनके करीबी लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। उचित दस्तावेज प्रस्तुत करने वालों को जब्त की गई संपत्ति लौटाई जा सकती है। वहीं पुलिस को शक है कि दोनों आरोपी उत्तरप्रदेश में छिपे हो सकते हैं। अब तक पुलिस के पास सूदखोरी और गाड़ियों के लेन-देन से जुड़ी 12 से अधिक शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहे इबोला वायरस संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग सतर्क...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस की छापेमारी ने रायपुर में अवैध लेन-देन और संपत्ति की काली कमाई के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया है, जिससे आने वाले दिनों में और भी सनसनीखेज खुलासे होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
May 25, 2026
बेमेतरा 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles