LIVE UPDATE

Breaking : IPS अमरेश मिश्रा को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए मिला NOC, एक दिन पहले राज्य सरकार ने PHQ वापस बुलाया, अब कुछ दिन में हो जाएंगे रिलीव

रायपुर एसएसपी अमरेश मिश्रा के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को राज्य शासन ने हरीझंडी दिखा दी है, छत्तीसगढ़ सरकार ने उन्हें एनओसी दे दिया है । सेंट्रल में उनकी पोस्ट उप सचिव या इसके समकक्ष होना बताया जा रहा है |

2005 बैच के आईपीएस अमरेश मिश्रा अपने कार्यों को लेकर छत्तीसगढ़ में हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहने वाले अफसर रहे । पिछले कुछ दिनों से वे प्रतिनियुक्ति में जाने को लेकर प्रयासरत रहे, इसे लेकर अटकलें भी तेज़ हो गई थी | पिछले साल दुर्ग एसपी होने के दौरान उन्हें दो सेंट्रल मिनिस्टर ने पीएस अपाईंट किया था, लेकिन राज्य सरकार ने उन्हें रिलीव नहीं किया था |  उन्हें दुर्ग के बाद एसएसपी रायपुर बनाया गया था । एक दिन पहले राज्य सरकार ने जो 17 आईपीएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है, उनमें अमरेश मिश्रा को पीएचक्यू अटैच किया गया था | इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि राज्य सरकार उन्हें जल्द रिलीव कर देगी | जानकारी के अनुसार अभी केंद्र में विभाग तय नहीं हुआ है |

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles