Breaking : 5 राज्यों के गवर्नर बदले गए, सत्यपाल मलिक होंगे बिहार के राज्यपाल


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को पांच राज्यों में नए राज्यपालों को नियुक्त कर दिया है। बनवारी लाल पुरोहित को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया जबकि सत्यपाल मलिक बिहार के नए राज्यपाल होंगे। जगदीश मुखी असम के राज्यपाल के तौर पर पुरोहित का स्थान लेंगे। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के राज्यपाल तथा अंडमान और निकोबार द्वीप के उपराज्यपाल समेत पांच राज्यपालों की नियुक्ति की आज घोषणा की गई।

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव के पास तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार था और दक्षिणी राज्य में राजनीतिक स्थिति के मद्देनजर पूर्णकालिक राज्यपाल की नियुक्ति की मांग की गई थी।

राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, एडमिरल (सेवानिवत्त) देवेंद्र कुमार जोशी अंडमान और निकोबार द्वीप के उपराज्यपाल होंगे । वह मुखी का स्थान लेंगे ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य गंगा प्रसाद को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ब्रिगेडियर (सेवानिवत्त) बी डी मिश्रा अरणाचल प्रदेश के राज्यपाल होंगे। मालूम हो कि बिहार के राज्यपाल रहे रामनाथ कोविंद के राष्‍ट्रपति कैंडिडेट बनने के बाद केशरी नाथ त्रिपाठी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp