Breaking : जोगी कांग्रेस को कांग्रेस ने दिया बड़ा झटका!…. प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश सचिव, 6 ब्लाक अध्यक्ष समेत 5 हजार कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, भूपेश ने कराया कांग्रेस प्रवेश


बसपा से गठबंधन के होने के बाद जोगी कांग्रेस को एक और बड़ा झटका मिलते दिखाई दे रहा है | जोगी कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर बताते हुए युवा जनता कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पाल, प्रदेश सचिव आकाश नायक ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ भूपेश बघेल के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया है | चुनाव से पहले इस प्रवेश को जोगी कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है |

कांग्रेस में प्रवेश करते हुए राजेश पाल ने कहा कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का गठन जिस उद्देश्य के साथ किया गया था उस उद्देश्य से पार्टी भटक गई जनता कांग्रेस में फ़ैसले नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पे थोपे जा रहे है, कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी, ज़िला अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, वरिष्ठजन की कोई सुनवाई नही है ये सिर्फ़ नाम के पदाधिकारी है जिसका एक बड़ा उदाहरण देख ले की जो पार्टी 90 विधानसभा में चुनाव लड़ने की बात कर रही थी कहते थे की छत्तीसगढ़ के फ़ैसले छत्तीसगढ़ में होंगे अब वो मात्र 55 सीट में लड़ रहे है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रमुख लोगो की सहमति के बिना ये निर्णय एकतरफ़ा लिया गया है |

जनता कांग्रेस बीजेपी की बी टीम है

आकाश नायक ने कहा कि जनता कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत अंतर है,इसके साथ ही उन्होंने अमित जोगी भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रहे है,छत्तीसगढ़ के महिला मज़दूर युवा किसान के भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे है अपने स्वार्थ सिद्धि के लिये किसी भी हद तक जा सकते है ये पार्टी सिर्फ़ दो लोगों की बन कर रह गई है | इसके साथ ही कांग्रेस प्रवेश करने वाले छजका कार्यकर्ताओं ने कहा है कि खैरागढ़ विधानसभा से देवव्रत सिंह को जनता कांग्रेस ने टिकट दे ये साबित कर दिया है,की ये पार्टी शोषण करने वालो के साथ है देवव्रत सिंह ने इस क्षेत्र का सिर्फ़ दोहन और शोषण ही किया है आम जनता की पहुँच से बहुत दूर है अपने क्षेत्र की जनता से झूठ बोलने एवं दुर्व्यवहार के लिये देवव्रत सिंह प्रसिद्ध है।

इन्होने किए कांग्रेस में प्रवेश

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज कांग्रेस ज्वाइन करने वालो में प्रमुख रूप से खैरागढ़ विधानसभा से जनपद सदस्य केशो मिश्रा, राजेश पाल, आकाश नायक, लमरा ब्लाक अध्यक्ष ऋषि जंघेल, गंडई ब्लाक अध्यक्ष चेतन देवागंन, पैलीमेटा ब्लाक अध्यक्ष मदन नेताम, अतरीया ब्लाक अध्यक्ष भवन पाल, नर्बद ब्लाक अध्यक्ष संतोष पाल, सलहेवरा ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र जंघेल, अमित टंडन, सुखनंदन साहू, योगेश धनगर, विकी टंडन, दिनेश पाल, केदार रज़्ज़क, पंचू नेताम व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रवेश किया।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp