छत्तीसगढ़ खबरें
Trending

Bilaspur News; पुरानी रंजिश बनी खूनी दुश्मनी: 22 साल के युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, घसीटकर बाईपास पर फेंका शव


बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के फदहाखार चांदमारी इलाके में पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। रविवार रात आरोपितों ने 22 वर्षीय युवक ओम लहरे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित घायल युवक को कुछ दूर तक घसीटकर ले गए और उसका शव फदहाखार-महमंद बाईपास के पास फेंककर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सिरगिट्टी पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपित को हिरासत में ले लिया है, जबकि वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान ओम लहरे पिता कन्हैया दिवाकर (22) के रूप में हुई है। रविवार रात करीब 9 बजे फदहाखार गेट के पास कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया।

हमले में ओम गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपित उसे कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गए और फदहाखार-महमंद बाईपास के पास शव छोड़कर फरार हो गए। देर रात राहगीरों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सुराग

सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की। हत्या की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। टीम ने खून के निशान, चाकू और अन्य संभावित सुरागों को जांच के लिए कब्जे में लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी आपसी रंजिश की बात सामने आई है। हालांकि विवाद की असली वजह क्या थी और हत्या से पहले मृतक और आरोपितों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।

मुख्य आरोपित हिरासत में, बाकी की तलाश

पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उसके बयान के आधार पर वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और पहचान की जांच की जा रही है।

पुलिस मृतक और आरोपितों के बीच पुरानी रंजिश के साथ-साथ हत्या की तत्काल वजह और वारदात की पूरी कड़ी को जोड़ने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच और पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp