LIVE UPDATE

भूपेश सरकार विशेष : नहीं लगाना पड़ रहा अस्पतालों का चक्कर, दरवाजे पर पहुंची रही मोबाइल मेडिकल यूनिट, मिल रहा मुफ्त इलाज, परिवारों के लिए संजीवनी बनी मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना

छत्तीसगढ़ सरकार का हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने का सपना साकार हो रहा है. मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण एक शासकीय योजना है. जिसका उद्देश्य शहरी स्लम इलाकों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है. इस योजना के अंतर्गत शहरी स्लम निवासियों को मुफ्त चिकित्सा सेवाएं दी जाती हैं. जिससे स्लम इलाकों में रहने वाले लोग इन मोबाइल मेडिकल यूनिट पर डॉक्टरों से अपना इलाज करा करा रहे हैं, साथ ही यहां से दवाइयां और 41 तरह के मुफ्त टेस्ट का लाभ भी ले रहे हैं.

नगर पालिका परिषद महासमुन्द वार्ड क्रमांक 30 में मुख्यमंत्री स्लम के तहत लगाए गए शिविर में अपना इलाज कराने आए श्रमिक सुन्दर सोनवानी ने बताया कि मजदूरी का काम करते हैं. कुछ दिनों से उन्हें कमजोरी और थकान के साथ बुखार आ रहा था. लेकिन प्राइवेट अस्पताल का खर्च वहन कर पाना मुश्किल था. जबकि शिविर में उनका इलाज मुफ्त में हो गया. वो कहते हैं कि उन्हें अस्पताल के चक्कर भी नहीं काटने पड़े. इलाज और स्वास्थ्य की जांच में कुछ खर्च भी नहीं करना पड़ा.

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
April 25, 2026
Raipur, April 25, 2026. Chief Minister Vishnu Deo Sai on Saturday received a Japanese delegation on a courtesy visit at...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं सुशीला प्रधान को कुछ दिनों से हाथ-पैर में झुनझुनी और कमजोरी की तकलीफ थी. वो कहती हैं कि मोबाइल मेडिकल यूनिट शिविर में दोबारा जांच कराने पर उन्हें दवाई के साथ स्वास्थ टॉनिक भी दिया गया था. जिससे उन्हें बीमारी से राहत मिली हैं. हाथ-पैर में झुनझुनी और कमजोरी में राहत मिली है. महासमुंद शहर की बस्तियों के लोग इलाज करा रहे हैं. मोबाइल यूनिट विभिन्न वार्डों में निर्धारित समय पर पहुंचती है. सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी बीमारियों का निःशुल्क इलाज कराने पहुंचते हैं. सुंदर और सुशीला इसके लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल से अभार व्यक्त करते हैं.

जिले में अब तक करीब 609 कैंप लगाकर 46 हजार 500 मरीजों का इलाज किया जा चुका है. इन मरीजों में से 7262 मरीजों का मुफ्त लैब टेस्ट किया गया है. वहीं 41 हजार 196 मरीजों को मुफ़्त दवा का वितरण किया गया है. एमएमयू में 41 प्रकार के विभिन्न लैब टेस्ट किये जाते हैं. इनमें खून, मल-मूत्र, थूक, टीबी, थायराइड, मलेरिया, टायफाईड की जांच कुशल लैब टेक्निशियन द्वारा अत्याधुनिक मशीनों से की जाती है.

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब जिले में स्लम बस्तियों के मरीजों को मुफ्त जांच, उपचार और दवा की सुविधा और बेहतर तरीके से मिल रही है. आधुनिक उपकरण से सुसज्जित मोबाईल मेडिकल यूनिट स्वास्थ्य सेवाएं दे रही. इस मोबाइल मेडिकल यूनिटों में एमबीबीएस डॉक्टर जिले की स्लम बस्तियों में कैम्प लगाकर मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं दे रहे हैं. एमबीबीएस डॉक्टर के साथ कैम्प में मुफ्त दवा वितरण के लिए फार्मासिस्ट, मुफ्त लैब टेस्ट करने के लिए लैब मरीजों तक मुफ्त जांच, इलाज और दवा की सुविधा पहुंचाई जा रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles