छत्तीसगढ़ खबरें

बस्तर में बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरेंगे CM साय, हेलीकॉप्टर से करेंगे प्रभावित इलाकों का सर्वे, सुकमा-जगदलपुर में राहत शिविरों का करेंगे निरीक्षण


रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लगातार बारिश के बीच बाढ़ के हालात गंभीर बने हुए हैं। सुकमा और बस्तर जिले के कई गांवों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित है और प्रभावित परिवारों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है। हालात का जायजा लेने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुकमा और जगदलपुर पहुंचकर ग्राउंड जीरो पर स्थिति का जायजा लेने के साथ राहत शिविरों में रह रहे प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह 10:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा पुलिस ग्राउंड हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। यहां से 10:30 बजे हेलीकॉप्टर से सुकमा के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री करीब 11:50 बजे सुकमा पहुंचेंगे। यहां वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई और जमीनी निरीक्षण करेंगे। इसके बाद राहत शिविरों में पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं की जानकारी लेंगे।

राहत शिविरों में सुविधाओं की करेंगे पड़ताल

राहत शिविरों में मुख्यमंत्री भोजन, पेयजल, दवाइयों और अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी लेंगे। वे प्रभावित लोगों से सीधे बातचीत कर राहत और बचाव कार्यों की स्थिति जानेंगे।

मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ मौके पर ही राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे और जरूरत के मुताबिक राहत एवं बचाव अभियान में तेजी लाने के निर्देश दे सकते हैं।

जगदलपुर में भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सुकमा के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 1:50 बजे से 3:00 बजे तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत शिविरों का निरीक्षण प्रस्तावित है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान मुख्यमंत्री जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ की स्थिति, राहत सामग्री, प्रभावित परिवारों और चल रहे बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे।

शाम को रायपुर लौटेंगे मुख्यमंत्री

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के बाद मुख्यमंत्री शाम को रायपुर लौटेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनका हेलीकॉप्टर शाम 5:15 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेगा। इसके बाद 5:25 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचने का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुकमा और जगदलपुर जिला प्रशासन ने राहत शिविरों तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp