LIVE UPDATE
Trending

छत्तीसगढ़ बिरनपुर कांड: CBI ने कोर्ट में चार्जशीट जमा की, सियासी साज़िश से किया इनकार, अब गवाहों की गवाही तय करेगी दिशा

रायपुर, 30 सितम्बर 2025. छत्तीसगढ़ के विवादित बिरनपुर कांड में CBI ने अपनी जांच पूरी कर चार्जशीट अदालत में पेश कर दी है। जांच एजेंसी ने इसमें स्पष्ट किया है कि इस मामले में कोई राजनीतिक साज़िश नहीं पायी गई। अब अगले दौर में गवाहों की गवाही पूरे प्रकरण की दिशा तय करेगी। चार्जशीट दाखिल हो जाने के बाद अब गवाहों की जिरह एवं बयान दर्ज करने की प्रक्रिया होगी। कोर्ट पर यह निर्भर करेगा कि सबूतों, गवाहों और तर्कों को किस तरह से तौल कर निर्णय दिया जाए।

आपको बता दें कि 8 अप्रैल 2023 को बिरनपुर गांव में दो गुटों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई। इसके बाद रहीम और उनके बेटे ईदुल मोहम्मद की भी हत्या कर दी गई। घटना ने राज्य में तनाव को जन्म दिया था। हिंसा के बाद प्रशासन को गांव में धारा 144 लागू करनी पड़ी, और कुछ दिनों तक कर्फ्यू भी रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026। छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चार्जशीट में अंजोर यदु का नाम कहीं शामिल नहीं किया गया, जबकि इसे लोकल विधायक ईश्वर साहू ने पहले इस हत्या में नाम जोड़ने का दावा किया था। CBI ने अपनी जांच में राजनीतिक षड्यंत्र (Political Conspiracy) की संभावना को सिरे से खारिज किया है। गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जिन लोगों पर ठोस सबूत है, वे जेल में हैं। जिन पर नहीं हैं, उनकी विवेचना जारी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
May 23, 2026
रायपुर, 22 मई 2026/पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles