Trending

67th National Film Awards : सुशांत की ‘छिछोरे’ बेस्ट हिंदी फिल्म, कंगना रनौत को बेस्ट ऐक्ट्रेस अवॉर्ड….छत्तीसगढ़ी फ़िल्म “भुलन द मेज” को मिला बेस्ट छत्तीसगढ़ी फिल्म अवार्ड,


राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के 67वें समारोह का आयोजन 22 मार्च को हुआ। हिंदी सिनेमा की बात करें तो इस बार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बाजी मारी है। सुशांत की फिल्म ‘छिछोरे’ बेस्ट हिंदी फिल्म चुनी गई, इस फिल्म में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बात की गई थी। वहीं कंगना रनौत को दो फिल्मों के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है, उन्हें ‘मणिकर्णिका’ और फिल्म ‘पंगा’ के लिए ये पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ के गाने ‘तेरी मिट्टी’ के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड बी प्राक ने अपने नाम कर लिया है।

यहां देखें विजेताओं की लिस्ट-

नॉन फीचर फिल्म का ऐलान अरुण चड्ढा ने किया
बेस्ट नैरेशन- वाइल्ट कर्नाटका
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- विषाख ज्योति
सविता सिंह को फिल्म सौंसी के लिए बेस्ट सिनेमैटोग्रॉफर का मिला
नॉक नॉक नॉक के लिए बेस्ट डायरेक्ट सुधांशु सरिया
बेस्ट अनिमेशनल फिल्म- राधा
बेस्ट नॉन फीचर फिल्म- एन इजीनियर्ड ड्रीम, हेमंत गाबा द्वारा प्रोड्यूस की हुई

फीचर फिल्म के लिए अवॉर्ड का ऐलान
स्पेशल मेंशन- बिरियानी (मलयालम), जोनाकि पोरवा (असमिया), लता भगवानकरे (मराठी), पिकासो (मराठी)
बेस्ट हरियाणवी फिल्म- छोरियां छोरों से कम नहीं
बेस्ट छत्तीगढ़ी फिल्म- भुलन दी मेज
बेस्ट तेलुगु फिल्म- जर्सी
बेस्ट तमिल फिल्म- असुरन
बेस्ट पंजाबी फिल्म- रब दा रेडियो 2
बेस्ट मलियाली फिल्म- कला नोत्तम
बेस्ट मराठी फिल्म- बारडो
बेस्ट हिंदी फिल्म- छिछोरे

बेस्ट फीमेल प्लेबैक- सावनी रवींद्र को फिल्म बारदो के गाने रान बेटल
बेस्ट मेल प्लेबैक- पी प्राक को फिल्म केसरी के गाने तेरी मिट्टी
बेस्ट एक्ट्रेस- कंगना रनौत को फिल्म पंगा और मणिकर्णिका
बेस्ट एक्टर- मनोज बाजपेयी को फिल्म भोसले, फिल्म असुरन के लिए अभिनेता धनुष
बेस्ट डायरेक्टर- संजय पूरे सिंह चौहान को भट्टर हूरेन

बेस्ट पॉप्युलर फिल्म- महर्षि
इंदिरा गांधी अवॉर्ड फॉर बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर- हेलन (मलयालम)
बेस्ट फीचर फिल्म- मलयाली फिल्म Marakkar Arabikkadalinte- SimHam को मिला

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोरोना की वजह से टल गए थे अवॉर्ड

इस इवेंट को नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित किया गया है, जहां पर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा शुरू हो गई है। इसे लेकर पूरी जानकारी पीआईबी के सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा की गई है। ये समारोह इससे पहले कोरोना महामारी के कारण टाल दिया गया था। आज 2019 में बनी फिल्मों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की जा रही है।

2020 में होना था ऐलान

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा पहले साल 3 मई 2020 को होनी थी। लेकिन इसे कोरोना महामारी के कारण पैदा हुए हालातों की वजह से टालना पड़ा था। बता दें कि पुरस्कारों के लिए आखिरी एंट्री 17 फरवरी 2020 तक ही रखी गई थी। इसके लिए जो क्राइटेरिया रखा गया है उसमें जिन फिल्में Central Board of Film Certification द्वारा 1 जनवरी 2019 से लेकर 31 दिसंबर 2019 तक सर्टिफाइड किया गया है, उनकी ही एंट्री पुरस्कार वितरण के लिए की गई है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp