देश - विदेश

5 सितम्बर को बिलासपुर में मुख्यमंत्री रमन सिंह का “मेगा शो”!….तिफरा से गांधी चौक तक करेंगे रोड शो, तखतपुर में आमसभा


मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह प्रदेशव्यापी अटल विकास यात्रा के द्वितीय चरण में 5 सितम्बर को बिलासपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर आएंगे । वे यहां रोड शो, आमसभा समेत विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे । इसे लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुट गई है, साथ ही जिला भाजपा भी जोरशोर से तैएरी कर रहा है |

मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 सितम्बर को दोपहर 3 बजे डोंगरगढ़ से प्रस्थान कर 3.40 बजे तखतपुर आएंगे । वे यहां आम सभा को संबोधित करेंगे । डा. सिंह इस दौरान 228 करोड़ रूपये के विभिन्न निर्माण कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे । डा. सिंह इस दौरान विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री का वितरण भी करेंगे । डा. सिंह तखतपुर से शाम 4.40 बजे रवाना होकर शाम 5 बजे तिफरा आएंगे एवं यहां आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में और शाम 5.30 बजे स्वागत सभा में शामिल होंगे । इसके बाद डा सिंह विकास रथ में शाम 6 बजे सवार होकर तिफरा से रवाना होंगे और बिलासपुर गाँधी चौक तक रोड शो करेंगे । डा. सिंह बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन में रात्रि 8 बजे से 8.30 बजे तक मीसाबंदियों से मुलाकात करने के बाद वहां रात्रि विश्राम करेंगे । मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम कर अगले दिन 6 सितम्बर को सुबह 9.30 बजे छत्तीसगढ़ भवन में प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp