LIVE UPDATE

1 मार्च से बदल जाएंगी ये 6 बड़ी चीजें…. आपके जीवन पर होगा सीधा असर

 

1 मार्च यानी कल शुक्रवार से कई अहम् बदलाव होने जा रही है, जिनका सीधा असर आपकी जिंदगी पर पड़ेगी | इनमें से कुछ बदलाव आपके जेब पर असर डालेंगे तो कुछ आपको फायदा भी पहुचाएंगे। पीएनबी और इलाहाबाद बैंक जहां होम लोन और कार लोन सस्ता कर रही है, वही कल से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ई-रिफंड्स जारी करेगा, इसके साथ ही कल से ही एलआईसी भी डिजिटल हो जाएगी |

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
April 25, 2026
Raipur, April 25, 2026. Chief Minister Vishnu Deo Sai on Saturday received a Japanese delegation on a courtesy visit at...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

PNB का होम-ऑटो लोन सस्ता- पीएनबी ने ब्याज दर में 0.10 प्रतिशत अंक की कटौती करने का फैसला किया है. यह कटौती विभिन्न समयावधि के कर्ज के लिये की गई है. यह कटौती एक मार्च 2019 से लागू की जाएगी. भी तक ब्‍याज की दर 8.55 प्रतिशत थी, जिसे घटाकर 8.45 प्रतिशत कर दिया गया है. वहीं तीन साल की अवधि के कर्ज के लिए ब्याज दर कम कर 8.65 प्रतिशत होगी |

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ई-रिफंड्स जारी करेगा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट- इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Incoem Tax Department) सिर्फ ई-रिफंड्स ही जारी करेगा और यह भी उन्हीं बैंक अकाउंट्स में जारी किए जाएंगे जो पैन (PAN) से जुड़े होंगे. 1 मार्च 2019 से IT डिपार्टमेंट ई-मोड (e-mode) के जरिए रिफंड जारी करेगा. टैक्स रिफंड पाने के लिए टैक्सपेयर्स को अपने बैंक अकाउंट को PAN करना होगा. अगर आपका पैन आपके बैंक अकाउंट से नहीं जुड़ा है तो इनकम टैक्स रिफंड पाने के लिए आपको अपने बैंक ब्रांच को जल्दी जरूरी डिटेल देने होंगे |

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चुनावी बॉन्ड खरीद सकेंगे- मार्च में इलेक्टोरल बॉन्ड (Electoral Bonds) यानी चुनावी बॉन्ड की बिक्री शुरू होगी. चुनावी बॉन्ड की बिक्री एसबीआई की शाखाओं में होगी. एसबीआई की जिन 29 शाखाओं को इन बॉन्ड्स को जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है, उनमें नई दिल्ली, गांधीनगर, पटना, चंडीगढ़, बेंगलुरु, भोपाल, मुंबई, जयपुर, लखनऊ, चेन्नई, कोलकाता और गुवाहाटी की शाखाएं शामिल हैं |

LIC हो रही डिजिटल- LIC डिजिटल होने जारी रही और अगले महीने 1 मार्च 2019 से ऑटोमेटेड SMS के जरिए पॉलिसीधारक को प्रीमियम से जुड़ी जानकारी देगी. प्रीमियम बकाया होने पर रिमाइंडर एसएमएस के जरिए मिलेगा. यदि आपको यह SMS मिला है तो समझ जाएं कि आपका नंबर LIC में रजिस्टर्ड है. वहीं यदि आपको SMS नहीं मिला तो समझ जाएं कि आपका नंबर या तो रजिस्टर्ड नहीं है या अपडेट नहीं है. इसलिए आप जल्द से जल्द अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर कराएं |

इलाहाबाद बैंक का लोन सस्ता- इलाहाबाद बैंक ने भी पीसीए फ्रेमवर्क से बाहर आने के एक दिन बाद ही एमसीएलआर दर में 0.10 प्रतिशत की कटौती का ऐलान किया है. यह कटौती एक मार्च से प्रभावी होगी. इससे होम, कार और अन्‍य रिटेल लोन सस्‍ते हो जाएंगे. एक रात, एक माह, तीन माह, छह माह, एक साल, दो साल और तीन साल की अवधि के लिए एमसीएलआर में 0.10 प्रतिशत की कटौती की गई है. नई दरें क्रमश: 8.15, 8.25, 8.45, 8.50, 8.65 और 8.95 प्रतिशत होंगी |

UGC NET June 2019 रजिस्‍ट्रेशन प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू- राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जून में यूजीसी नेट (UGC NET) का आयोजन करेगी और सहायक प्रोफेसर तथा जेआरएफ पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 1 मार्च से शुरू हो जाएगा. परीक्षा 20, 21, 24, 25, 26 और 28 जून 2019 को आयोजित होने वाली है. इसमें दो पेपर होंगे और दोनों पेपर तीन घंटे की अवधि में आयोजित किए जाएंगे |

 

 

 

Related Articles