LIVE UPDATE

विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी!…इस बार 1 करोड़ 85 लाख 45 हजार 819 मतदाता चुनेगें नई सरकार

विधानसभा चुनाव से तकरीबन दो महीने पहले आज छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने मतदाता पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। इस बार विधानसभा चुनाव में 1 करोड़ 85 लाख 45 हजार 819 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।जिनमें से प्रदेश में 18-19 साल के 4,96,954 मतदाता है,जबकि सौ साल से ज्यादा उम्र के 3140 मतदाता है। जारी सूचि के अनुसार सबसे ज्यादा मतदाता रायपुर में है और कम मतदाता नारायणपुर में है |

बता दें कि आज छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुब्रत साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव की मतदाता सूचि की अंतिम सूचि जारी की,जारी की गई सूचि में प्रदेश में 1 करोड़ 85 लाख 45 हजार 819 मतदाता है,जिनमें से 18-19 साल के 4,96,954 मतदाता है,जबकि सौ साल से ज्यादा उम्र के 3140 मतदाता है। वहीं 20-29 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 53 लाख 95 हजार 283, 30-39 साल के मतदाताओँ की संख्या 48 लाख 33 हजार 568, 40 से 49 साल के मतदाता 35 लाख 11 हजार 208, 50 से 59 साल के मतदाता 23 लाख 23 हजार 840, 60 से 69 साल के मतदाताओं की 12 लाख 70 हजार 422, 70 से 79 साल के वोटरों की संख्या 5 लाख 53 हजार 052 और 80 साल से ज्यादा वोटरों की संख्या 1 लाख 61 हजार 492 है।इस तरह से छत्तीसगढ़ में कुल 1 करोड़ 85 लाख 45 हजार 819 मतदाता है |

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
April 18, 2026
Bihar News; पटना में एक बार फिर नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पात्र लोगों का नाम जोड़ा गया

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया कि जो मतदान करने के लिए पात्र मतदाता है,उनका नाम जोड़ा गया है और जो अपात्र है उनका नाम कटा गया है,इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान के दिन सुबह मॉक पोल किया जाएगा,इसके तहत मशीनों में 50 वोट डालकर उसे टेस्ट किया जाएगा,फिर उस रिपोर्ट को पोलिंग एजेंट को दिया जाएगा | उन्होंने कहा कि एक पोलिंग बूथ पर 14 सौ से अधिक मतदाता नहीं हो सकते

ये खबर भी पढ़ें…
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
April 18, 2026
यह सम्मान निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नीलेश झा. ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles