LIVE UPDATE

लोकतंत्र के महापर्व में, हिस्सा लेने दो दिन के नवजात बच्चे के साथ पहुंची मां मतदान करने, माता-पिता ने नाम रखा ‘विधान’

लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने के लिए जशपुर जिले के एक दम्पत्ति आज सुबह अपने क्षेत्र के मतदान केंद्र में अपने दो दिन के नवजात बच्चे के साथ मतदान करने पहुंची, जहां पर उन्होंने अपने नवजात बच्चे के साथ मतदान किया | विधानसभा चुनाव के दो दिन पहले पैदा होने के कारण इस बच्चे का नाम विधान रखा है |

मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिले में एक दम्पत्ति ने आज सवेरे अपने दो दिन के नवजात बच्चे के साथ मतदान किया। विधानसभा निर्वाचन के ठीक पहले पैदा हुए इस बच्चे का नाम उन्होंने ‘विधान’ रखा है। नवापारा गांव की मीना पहाड़िया और उनके पति कृष्णा पहाड़िया ने अपने दो दिन के नवजात पुत्र के साथ जशपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक-53, पंडरापाट में मतदान किया।

ये खबर भी पढ़ें…
CM विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात: निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
CM विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात: निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
April 25, 2026
रायपुर 25 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जापान से आए प्रतिनिधिमंडल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मतदान मेरा गर्व है

मतदान करने के बाद मीना पहाड़िया ने कहा कि मतदान मेरा गर्व है, मतदान के बाद स्याही लगी अपनी उंगली को गर्वपूर्वक दिखाते हुए कहा कि मतदान का यह अवसर पांच साल में एक बार आता है। इसके लिए इतना कष्ट तो उठाया ही जा सकता है। वे कहती हैं लोकतंत्र का पर्व है, मतदान मेरा गर्व है। सरकार चुनने में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी लोगों को मतदान जरूर करना चाहिए। ‘विधान’ का जन्म रविवार, 18 नवम्बर को शाम सात बजे हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
April 25, 2026
Raipur, April 25, 2026. Chief Minister Vishnu Deo Sai on Saturday received a Japanese delegation on a courtesy visit at...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles