राहत इंदौरी का निधन : मशहूर शायर राहत इंदौरी नहीं रहे, दिल का दौरा पड़ने से निधन, कोरोना पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट, चल रहा था इलाज
मशहूर शायर राहत इंदौरी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 70 साल के थे। आज ही उन्होंने ट्वीट करके बताया था कि वह कोरोना पॉजिटिव है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आपको बता दें कि आज (मंगलवार को) राहत इंदौरी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है कि उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। राहत इंदौरी ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर कहा था कि कोविड के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं। दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं।
ये खबर भी पढ़ें…

Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...







