LIVE UPDATE

मोदी सरकार ने दिया बड़ा गिफ्ट…एयर इंडिया फ्लाइट में अब लगेगा हाफ टिकट, 50% किराये में करें सफर, जानें किसे मिलेगा लाभ

हवाई यात्रा करने वाले बुजुर्ग यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है. जी हां… केंद्र की मोदी सरकार ने हवाई यात्रा करने वाले बुजुर्ग यात्रियों को बड़ा तोहफा देने का काम किया है. देश में 60 साल से ऊपर के किसी भी व्यक्ति को अब एयर इंडिया की टिकट आधे दाम में मिल जाएंगी. विमानन मंत्रालय द्वारा यह बात कही गई है. यह जानकारी एयर इंडिया के वेबसाइट पर भी उपलब्ध है.

बोर्डिंग पास के वक्त रखें ध्यान : इस नई स्कीम की मानें तो 60 साल से ऊपर वाले यात्री अब बेहद कम किराये में एयर इंडिया से सफर का मजा ले पाएंगे. वरिष्ठ नागरिकों को बोर्डिंग पास लेते वक्त अपनी आयु को बताने वाला एक पहचान पत्र साथ में जरूर रखना होगा. वे 50 प्रतिशत कम दाम देकर हवाई यात्रा कर सकते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एयर इंडिया की वेबसाइट पर यदि आप नजर डालेंगे तो आपको इस स्कीम के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी. ये नियम लागू किए जाएंगे…

  1. भारतीय नागरिकता प्राप्त, भारत में स्थायी रूप से रहने वाले वरिष्ठ, वैसे नागरिक जो यात्रा की तिथि को 60 वर्ष पूरे कर चुके हों.
  2. इकोनॉमी केबिन में चुनी गई बुकिंग श्रेणी के मूल किराये का आधा
  3. भारत में किसी भी सेक्टर की यात्रा के लिए यह नियम लागू
  4. टिकट जारी करने की तिथि से एक वर्ष तक लागू होगा.
  5. सात दिन पहले टिकट बुक करने पर यह नियम मान्य होगा.

यहां चर्चा कर दें कि एयर इंडिया की ओर से इस तरह की स्कीम पहले भी चलाई जा रही थी, हालांकि अब मंत्रालय की ओर से मान्यता इसे मिल गई है. एयर इंडिया को सरकार प्राइवेट हाथों में देने का प्रयास कर रही है. पिछले दिनों ऐसी जानकारी आई थी कि टाटा ग्रुप एक बार फिर एयर इंडिया का संचालन करते नजर आ सकता है. टाटा समूह ने एयर एशिया इंडिया के द्वारा यह ईओआई दाखिल किया है. उल्लेखनीय है कि एयर एशिया में टाटा समूह की बहुल हिस्सेदारी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *