देश - विदेश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जाएंगे नई दिल्ली, कल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बैठक में होंगे शामिल


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली में आयोजित प्रदेश कांग्रेस की बैठक में शामिल होने के लिए आज शाम को दिल्ली जाएंगे | मुख्यमंत्री बघेल नियमित विमान से शाम 7.40 बजे रायपुर विमानतल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे |

बता दें कि विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में शानदार जीत के बाद कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सभी प्रदेशों के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया है | बैठक शुक्रवार को होगी | बताया जा रहा है कि राहुल गांधी इस बैठक में सभी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे और रणनीति तैयार करेंगे |

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को बैठक में शामिल होने के बाद नई दिल्ली से शाम 5.30 बजे नियमित विमान से रवाना होकर शाम 7.15 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp