LIVE UPDATE
Trending

ब्रेकिंग : मेकाहारा के 2 डाक्टर और CMHO आफिस का मेडिकल स्टाफ मिले कोरोना संक्रमित…24 घंटे में 4 डाक्टर समेत 7 मेडिकल स्टाफ मिले कोरोना पॉजीटिव, मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ में कोरोना का प्रभाव अब कोरोना वॉरियर्स पर भी खासा पड़ रहा है. राजधानी रायपुर में दोपहर तक 7 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, इनमें दो मेकाहारा में पदस्थ डॉक्टर हैं, वहीं दो जिला चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी हैं, जबकि तीन अन्य हैं | इसके बाद राजधानी रायपुर में हड़कंप मचा हुआ है |

मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर स्थित मेकाहारा कोविड-19 अस्पताल में कोरोना संक्रमितों का इलाज करने वाले दो डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वहीँ जिला चिकित्सा कार्यालय के डॉटा एंट्री ऑपरेटर के पद पदस्थ कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं |

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
April 18, 2026
Bihar News; पटना में एक बार फिर नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉक्टरों और कर्मचारी को संक्रमण कहाँ से हुआ है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है, फिलहाल संक्रमित पाए गए कर्मचारियों को क्वारेंटाइन कर दिया गया है, जबकि उनके संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है | आज नया मरीज मिलने के बाद ऑफिस के अन्य स्टाफ में हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही तीन अन्य लोगों भी राजधानी रायपुर में संक्रमित मिले हैं |इससे पहले गुरुवार को दुर्ग में 6 कोरोना वारियर्स संक्रमित मिले थे । इनमें दो डाक्टर, एक नर्स और 3 पुलिस जवान शामिल हैं ।

ये खबर भी पढ़ें…
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
April 18, 2026
यह सम्मान निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नीलेश झा. ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles