LIVE UPDATE
Trending

ब्रेकिंग : इलेक्शन कमीशन ने दिया तीन IPS अफसरों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश…2019 के आम चुनावों में कालेधन का इस्तेमाल करने में की थी मदद, पूर्व मुख्यमंत्री की भी बढ़ी मुश्किलें

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी के घर से आयकर छापे में कालाधन पकड़े जाने के बाद निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को तीन आईपीएस अधिकारियों व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है, इस आदेश के बाद मध्यप्रदेश के राजनितिक गलियारे में हलचल मची हुई है |

आयोग का दावा है कि इन अधिकारियों ने 2019 के आम चुनावों में इस कालेधन का इस्तेमाल करने में मदद की थी, आयोग ने साथ ही केंद्रीय गृह सचिव से आईपीएस अधिकारियों और मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव से पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने को भी कहा है, निर्वाचन आयोग ने सीबीडीटी की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं |

ये खबर भी पढ़ें…
IFS पोस्टिंग ब्रेकिंग; छत्तीसगढ़ को मिला नया PCCF, अरुण कुमार पाण्डेय बने वन बल प्रमुख
IFS पोस्टिंग ब्रेकिंग; छत्तीसगढ़ को मिला नया PCCF, अरुण कुमार पाण्डेय बने वन बल प्रमुख
May 27, 2026
रायपुर, 27 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया सरकारी अधिकारियों की संलिप्तता का दावा किया गया था, आयोग ने मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी सीबीडीटी की रिपोर्ट भेजी है, सूत्रों के मुताबिक आयोग ने आईपीएस अधिकारी सुशोवन बनर्जी, संजय माने, वी मधु कुमार और राज्य पुलिस के अधिकारी अरुण मिश्रा के खिलाफ याचिका दर्ज करने का निर्देश दिया है |

आयकर विभाग ने अप्रैल में कमलनाथ के पूर्व एसओडी प्रवीण कक्कर, सलाहकार राजेंद्र मिगलानी और अश्वनी शर्मा के मध्यप्रदेश और दिल्ली स्थित 52 ठिकानों पर छापा मारकर 14.6 करोड़ रुपये कालाधन पकड़ा था, जब कमलनाथ सीएम थे तब उनके OSD प्रवीण कक्कड़, सलाहकार राजेंद्र मिगलानी और भतीजे रतुल पुरी के घर भी रेड हुआ था, रिपोर्ट में कहा गया है तुग़लक़ रोड के एक बंगले से राजनैतिक पार्टी के हेड क्वार्टर में कैश पहुंचाया गया |

ये खबर भी पढ़ें…
ब्रेकिंग- हटाए गए डीएफओ; तेंदूपत्ता अग्निकांड पर वनमंत्री का बड़ा एक्शन, DFO हटाए गए, जाधव सागर रामचंद्र बने नए DFO
ब्रेकिंग- हटाए गए डीएफओ; तेंदूपत्ता अग्निकांड पर वनमंत्री का बड़ा एक्शन, DFO हटाए गए, जाधव सागर रामचंद्र बने नए DFO
May 27, 2026
रायपुर, 27 मई 2026। बीजापुर जिले में हुए तेंदूपत्ता अग्निकांड मामले में राज्य शासन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *