LIVE UPDATE
Trending

बिग ब्रेकिंग – छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड IFS की कोरोना से हुई मौत…एक दिन पहले ही हुई थी कोरोना पॉजीटिव होने की पुष्टि, AIIMS में ली अंतिम सांस

कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक और मौत हुई है । रिटायर्ड आईएफएस अफसर केसी यादव की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। केसी यादव को दो दिन पहले रायपुर एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बीती रात करीब साढ़े 11 बजे उनका निधन हो गया। एम्स प्रबंधन ने उनके निधन की पुष्टि की है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वे डाइबिटीज की बीमारी से भी पीड़ित थे । के सी यादव को ICU में भर्ती किया गया था । AIIMS प्रबंधन ने पुष्टि इसकी पुष्टि की है। वे कोरोना संदिग्ध थे, जांच के लिए सैम्पल भेजा गया था, जब रिपोर्ट आई तो कोरोना पॉजिटिव निकले । अनियंत्रित डायबिटीज और कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई । यही कारण है कि मंगलवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया। केसी यादव की अंतिम संस्कार आज कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
IFS पोस्टिंग ब्रेकिंग; छत्तीसगढ़ को मिला नया PCCF, अरुण कुमार पाण्डेय बने वन बल प्रमुख
IFS पोस्टिंग ब्रेकिंग; छत्तीसगढ़ को मिला नया PCCF, अरुण कुमार पाण्डेय बने वन बल प्रमुख
May 27, 2026
रायपुर, 27 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केसी यादव 1984 बैच के आईएफएस अफसर थे । छत्तीसगढ़ फारेस्ट में कई अहम जिम्मेदारी संभाल चुके केसी यादव 2019 में मई के महीने में रिटायर हुए थे । रिटायर होने के बाद केसी यादव को 2019 के सितंबर महीने में मैटस विश्वविद्यालय रायपुर के फैकल्टी ऑफ बायोलाजिकल एण्ड केमिकल साइंस ने बायो साइंस विषय में पीएचडी की उपाधि दी गई थी ।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 63 नए मरीज मिले हैं। अकेले रायपुर से 49 नए मरीज मिले। राज्य में एक दिन में 100 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
ब्रेकिंग- हटाए गए डीएफओ; तेंदूपत्ता अग्निकांड पर वनमंत्री का बड़ा एक्शन, DFO हटाए गए, जाधव सागर रामचंद्र बने नए DFO
ब्रेकिंग- हटाए गए डीएफओ; तेंदूपत्ता अग्निकांड पर वनमंत्री का बड़ा एक्शन, DFO हटाए गए, जाधव सागर रामचंद्र बने नए DFO
May 27, 2026
रायपुर, 27 मई 2026। बीजापुर जिले में हुए तेंदूपत्ता अग्निकांड मामले में राज्य शासन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *