LIVE UPDATE

Breaking : निलंबित IPS मुकेश गुप्ता के “स्पेशल 26” टीम से कई अफसरों की छुट्टी, EOW-ACB से वापस भेजा गया पुलिस विभाग…देखिये पूरी सूची

निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता के स्पेशल 26 टीम का हिस्सा माने जाने वाले ईओडब्ल्यू और एंटी करप्शन ब्यूरो में पदस्थ दस कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई है, इसके साथ ही उनके प्रतिनियुक्ति खत्म करते हुए उनकी सेवाएं पुलिस विभाग को वापस लौटा दी गई है |

राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ईओडब्ल्यू और एंटी करप्शन ब्यूरो में पदस्थ दस कर्मचारियों की छुट्टी करते हुए उनके सेवाएं पुलिस विभाग को लौटा दी गई है, इनमें एक एएसआई, चार हेड कांस्टेबल और पांच कांस्टेबल शामिल हैं, बताया जा रहा है कि ये सभी कर्मचारी निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता के बेहद करीबी थे, तत्कालीन डीजीपी मुकेश गुप्ता इन कर्मचारियों के सुचना पर कार्रवाई करते थे |

ये खबर भी पढ़ें…
CG-वर्दी में रील का ट्रेंड जारी; एक और आरक्षक का इंस्टाग्राम में डांस वीडियो वायरल, सख्ती का कोई असर नहीं
CG-वर्दी में रील का ट्रेंड जारी; एक और आरक्षक का इंस्टाग्राम में डांस वीडियो वायरल, सख्ती का कोई असर नहीं
April 11, 2026
बिलासपुर, 11 अप्रैल 2026। प्रदेश  में पुलिसकर्मियों के बीच सोशल मीडिया रील बनाने का ट्रेंड थमने का नाम नहीं ले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज जिन कर्मचारियों का छुट्टी किया गया है, इनमें एएसआई अतुलेश राय, हेड कांस्टेबल योगेंद्र ओझा, परमानंद सिंह, दीपक तिवारी, त्रिभुवन सिंह और आरक्षकों में विजय सिदार, अरविंद यादव, तुलसी निषाद, अभिलाषधर और सुनील सिंह शामिल हैं |

बताया जा रहा है कि इन कर्मचारियों की छुट्टी विभाग की रिपोर्ट निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता को दिए जाने की शक पर की गई, इन सबकी पदस्थापना भी मुकेश गुप्ता के कार्यकाल के दौरान की गई थी |

ये खबर भी पढ़ें…
तकनीक आधारित ”प्रचार ऐप” से होगी आउटडोर मीडिया मॉनिटरिंग, प्रिंटिंग पॉलिसी पर किया जा रहा है अन्य राज्यों की पॉलिसी का अध्ययन
तकनीक आधारित ”प्रचार ऐप” से होगी आउटडोर मीडिया मॉनिटरिंग, प्रिंटिंग पॉलिसी पर किया जा रहा है अन्य राज्यों की पॉलिसी का अध्ययन
April 29, 2026
रायपुर, 29 अप्रैल 2026/  सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों और नई पहलों के प्रचार-प्रसार में आउटडोर मीडिया एक अत्यंत प्रभावी माध्यम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles