LIVE UPDATE

चौधरी को लेकर भाजपा में खींचतान शुरू!….स्वागत को लेकर उभरी गुटबाजी, विधायक और संगठन खेमा आमने-सामने

दिनेश मिश्र/रायगढ़. पूर्व कलेक्टर व भाजपा नेता ओपी चौधरी को अपने नियंत्रण में लेने के लिए जिला भाजपा में खींचतान आरम्भ हो गई है । उनके प्रथम आगमन पर उनके स्वागत को लेकर रायगढ़ विधायक सह प्रदेश महामंत्री गुट एवं संगठन गुट के आमने-सामने आ जाने की खबर है । बताया जाता है कि रायगढ़ विधायक खेमें के समर्थकों ने चौधरी के भाजपा प्रवेश का पूरा श्रेय विधायक को देते हुए सोशल मीडिया में अभियान चालू कर दिया था ताकि रायगढ़ विधानसभा में इसका लाभ लिया जा सके । इससे पार्टी के भीतर नाराजगी उभरने लगी थी । भीतर- भीतर चल रही यह खींचतान उस वक्त सतह पर आ गई जब इस खेमें के समर्थकों ने सोशल मीडिया में यह सूचना डाल दी कि “चौधरी का प्रथम आगमन प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता की अगुवाई में हो रहा है” इस सूचना के सामने आते ही रायगढ़ से लेकर रायपुर तक फोन की घंटियां घनघना उठी और आनन-फानन में पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देकर जिला भाजपाध्यक्ष के मार्फ़त दूसरी सूचना प्रकाशित करवाई गई । इस नई सूचना में गिरधर गुप्ता का नाम विलोपित कर दिया गया है ।
वास्तव में विधायक खेमा जिसके एक सहयोगी सदस्य प्रदेश महामंत्री भी हैं, का जिले की राजनीति में एकतरफा वर्चस्व कायम हो गया है। इसके कारण जिला भाजपा संगठन सहित शेष सभी लोग हाशिये पर चले गए हैं । प्रायः प्रत्येक शासकीय व राजनैतिक कार्यक्रम में उपेक्षित संगठन खेमा विष्णुदेव साय अथवा प्रदेश प्रभारी शिवरतन शर्मा की शरण में जाकर अपने लिए उचित स्थान की गुहार लगाता रहता है । इस बार भी यही कहानी दोहराई जा रही है ।

ये खबर भी पढ़ें…
खान सर को बड़ी राहत: पटना कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक, फायरिंग केस में मिली अंतरिम राहत
खान सर को बड़ी राहत: पटना कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक, फायरिंग केस में मिली अंतरिम राहत
June 9, 2026
पटना, 9 जून 2026। चर्चित कोचिंग संचालक और शिक्षक फैसल खान (खान सर) को पटना के चर्चित फायरिंग मामले में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ओपी चौधरी को चेंपने का यही खेल आगे जाकर खरसिया विधानसभा में भाजपा की कढ़ी बिगाड़ सकता है।
ओपी चौधरी को यह सिद्ध करना होगा कि वे पूँजीपति चौकड़ी के गिरफ्त में रहकर राजनीति नहीं करेंगे वरन वे नन्दकुमार पटेल व उमेश पटेल की तरह इन ताकतों से सीधा लोहा लेकर क्षेत्र की जनता को इनके आततायी चुंगल से मुक्त करने आये हैं अन्यथा वे इस क्षेत्र की आम जनता का विश्वास हासिल नहीं कर पायेंगे। भाजपा का प्रदेश नेतृत्व भी यदि समय रहते इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगायेगा तो ओ पी चौधरी के रूप में जो बड़ा दाँव उन्होंने खेला है वह असफल हो सकता है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के 3 वीरों को मिला ‘शौर्य चक्र’, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट लक्ष्मण-रामेश्वर और बालोद के जवान भोजराम ने बढ़ाया मान
छत्तीसगढ़ के 3 वीरों को मिला ‘शौर्य चक्र’, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट लक्ष्मण-रामेश्वर और बालोद के जवान भोजराम ने बढ़ाया मान
June 9, 2026
Laxman Rameshwar Bhojram Honored: छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए ऐतिहासिक गौरव लेकर आया. प्रदेश के 3 जवानों कांकेर जिले में पदस्थ पुलिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *