LIVE UPDATE

अब से कुछ देर बाद छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे राहुल गांधी….बस्तर किसान आदिवासी सम्मेलन में होंगे शामिल….131 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

अब से कुछ देर बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़ पहुंचने वाले है | वे बस्तर में आयोजित विशाल किसान आदिवासी सम्मलेन में शामिल होंगे जहा राहुल गांधी टाटा इस्पात संयंत्र के लिए अधिग्रहित भूमि के प्रभावित 1707 किसानों कोे अधिग्रहित 4359 एकड़ भूमि के दस्तावेज सौपेंगे।

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रीमंडल के सदस्यों की उपस्थिति में आज बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा विकासखण्ड के धुरागांव में आयोजित विशाल आदिवासी कृषक अधिकार सम्मेलन में शामिल होंगे और वहां टाटा इस्पात संयंत्र के लिए अधिग्रहित भूमि के प्रभावित 1707 किसानों कोे अधिग्रहित 4359 एकड़ भूमि के दस्तावेज सौपेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में कांग्रेस संगठन का बड़ा विस्तार: पहली बार वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को मिलेगी नई ताकत
बिलासपुर में कांग्रेस संगठन का बड़ा विस्तार: पहली बार वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को मिलेगी नई ताकत
May 1, 2026
बिलासपुर, 01 मई 2026। शहर कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से एक अहम कदम उठाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है सम्मेलन में राहुल गांधी बस्तर संभाग के एक लाख 17 हजार 218 किसानों से 2500 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदे गए धान की राशि एक हजार 328 करोड़ रुपए का भुगतान करेंगे। इसके साथ ही एक लाख 40 हजार 479 किसानों के 582 करोड़ रुपए के कर्जमाफी दस्तावेज प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर वे कोण्डागांव में 105 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित मक्का प्रसंस्करण केन्द्र का भी शिलान्यास, बस्तर संभाग के 1834 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र और 261 सामुदायिक वनाधिकार पत्र भी प्रदान करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: बंगाल दौरे पर जाएंगे CM विष्णुदेव साय, नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
CG News: बंगाल दौरे पर जाएंगे CM विष्णुदेव साय, नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
May 8, 2026
CG News: आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पश्चिम बंगाल दौरे पर रहेंगे. वह 9 मई को पश्चिम बंगाल के नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर वेदमाता कृषक कल्याण समिति बारदा तथा जय बूढ़ादेव कृषक कल्याण समिति उरन्दाबेड़ा के किसानों को ट्रेक्टर, कल्टीवेटर, सीड ड्रिल, थ्रेसर, रिपर, स्प्रेयर प्रदान किया जाएगा।

वही सम्मेलन में 21 करोड़ 75 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इनमें 8 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से सुकमा और धुरागांव में स्थापित फूड पार्क, टेकनार और लखनपुरी में 6 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से स्थापित लघु उद्योग केन्द्र, 5 करोड़ 86 लाख रुपए की लागत से जगदलपुर में स्थापित प्लग टाईप वेजीटेबल सीडिलिंग प्रोडक्शन इकाई और 24 लाख रुपए की लागत से बस्तर और तोकापाल में स्थापित काजू प्रसंस्करण केन्द्र शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur उपचुनाव अपडेट; कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, प्रत्याशी चयन पर खींचतान जारी, बैठकों का दौर हुआ शुरू
Bilaspur उपचुनाव अपडेट; कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, प्रत्याशी चयन पर खींचतान जारी, बैठकों का दौर हुआ शुरू
May 12, 2026
बिलासपुर। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 29 में होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक पारा लगातार चढ़ता जा रहा है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही लोहण्डीगुड़ा में डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से स्थापित किए जाने वाले लघु वनोपज प्रसंस्करण केन्द्र ,दो करोड़ 85 लाख रुपए की लागत से कांगेर नाला और उधीरनाला में बनाए जाने वाले 5 पुलों का भूमिपूजन भी करेंगे।

Related Articles