LIVE UPDATE
Trending

बड़ी खबर : 6 करोड़ लोगों को बड़ी राहत! PF पर 8.5 परसेंट ही मिलता रहेगा ब्याज, PF का नहीं घटाया जायेगा ब्याज दर

देश के 6 करोड़ EPFO सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी राहत की खबर है. वित्त वर्ष 2020-21 के लिए PF की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आज EPFO की सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक में ये फैसला हुआ है.

सेवानिवृत्ति कोष प्रबंधन निकाय ईपीएफओ वित्त वर्ष 2020-21 के लिये भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर की घोषणा आज चार मार्च को कर दिया है। ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के केंद्रीय न्यासी मंडल की श्रीनगर में बैठक में ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं करने का निर्णय लिया गया। ईपीएफओ पिछले साल की तरह इस बार भी 8.50 फीसदी ब्याज देगा।

ये खबर भी पढ़ें…
INDIA CITIZENSHIP RULES | नागरिकता नियम 2009 में बड़ा बदलाव: अब इन देशों के आवेदकों को देना होगा पासपोर्ट का पूरा ब्योरा
INDIA CITIZENSHIP RULES | नागरिकता नियम 2009 में बड़ा बदलाव: अब इन देशों के आवेदकों को देना होगा पासपोर्ट का पूरा ब्योरा
May 19, 2026
नई दिल्ली, 19 मई 2026। केंद्र सरकार ने नागरिकता प्रक्रिया को और सख्त तथा पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

PF पर मिलता रहेगा 8.5 परसेंट ब्याज
ऐसी खबरें आ रहीं थीं कि बैठक में PF पर ब्याज दरों को घटाया जा सकता है, लेकिन अब बोर्ड ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए ब्याज दरों को 8.5 परसेंट पर स्थिर रखा है, वित्त वर्ष 2020 में EPFO की कमाई पर बुरा असर पड़ा है, पिछले साल मार्च में EPFO ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए प्रॉविडेंट फंड पर ब्याज दरों को घटाकर 8.5 परसेंट किया था. बोर्ड ने पहले ये भी कहा था कि वो अपने सब्सक्राइबर्स को 8.5 परसेंट ब्याज 31 मार्च 2020 तक दो किस्तों में देगा, 8.15 परसेंट डेट इनवेस्टमेंट से और 0.35 परसेंट इक्विटी निवेश से |

वित्त वर्ष 2019-20 में भी 8.5 परसेंट थी ब्याज दर
वित्त वर्ष 2020 में EPF पर 8.5 परसेंट का ब्याज मिला, जो कि 7 सालों में सबसे कम ब्याज है. इसके पहले वित्त वर्ष 2013 में EPF पर ब्याज दरें 8.5 परसेंट थीं. पिछले साल मार्च में EPFO ने ब्याज को रिवाइज किया था. इसके पहले वित्त वर्ष 2019 में EPF पर 8.65 परसेंट ब्याज मिलता था. EPFO ने वित्त वर्ष 2018 में 8.55 परसेंट ब्याज दिया था, जो कि इसके पहले वित्त वर्ष 2016 में ये 8.8 परसेंट था. इसके पहले वित्त वर्ष 2014 में ये 8.75 परसेंट था.

ये खबर भी पढ़ें…
राहुल गांधी के बयान पर CM विष्णुदेव साय ने जताई कड़ी आपत्ति; बोले- देश के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं का अपमान
राहुल गांधी के बयान पर CM विष्णुदेव साय ने जताई कड़ी आपत्ति; बोले- देश के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं का अपमान
May 21, 2026
रायपुर, 21 मई 2026। रायबरेली और अमेठी दौरे के दौरान कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि देश भर में EPF के 6 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं. वित्त वर्ष 2020 में भी इन करोड़ों लोगों को KYC में हुई गड़बड़ी की वजह से ब्याज मिलने में देरी हुई थी.

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *