LIVE UPDATE

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेटे पूर्व सांसद अभिषेक सिंह की बढ़ी मुश्किलें….चिटफंड घोटाला मामले में तीसरा केस दर्ज….दरिमा पुलिस ने दर्ज किया मामला

अनमोल इंडिया चिटफंड कंपनी मामले में पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के बेटे और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही है, अभिषेक सिंह के खिलाफ आज फिर दरिमा पुलिस ने तीसरा मामला दर्ज किया है।

बता दें कि इससे पहले भी पूर्व सांसद अभिषेक सिंह समेत 20 लोगों पर चिटफंड मामले में एफआईआर दर्ज किया गया था, इस मामले में अंबिकापुर के प्रेम सागर गुप्ता ने विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश परिवाद में बताया था कि अनमोल इंडिया कंपनी में उन्होंने 98876 निवेश किए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Aaj ka Panchang : 23 फरवरी 2026 का पंचांग: मंगल का कुंभ में गोचर, बनेंगे बड़े योग, जानें शुभ-अशुभ समय
Aaj ka Panchang : 23 फरवरी 2026 का पंचांग: मंगल का कुंभ में गोचर, बनेंगे बड़े योग, जानें शुभ-अशुभ समय
February 23, 2026
Aaj Ka Panchang 23 February 2026: फरवरी का यह सोमवार ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास होने वाला है। आज न...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मियाद अवधि पूरी हो जाने के बावजूद उन्हें मूलधन तक वापस नहीं की गई। जिसके बाद अभिषेक सिंह, मधुसूदन यादव, नरेश डाकलिया आदि के खिलाफ धारा 420 34 तथा छत्तीसगढ़ के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा दस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।

बता दें कि सुमेरपुर के रहने वाले ज्ञान दास एक चिंटफंड कंपनी अनमोल इंडिया में अभिकर्ता के तौर पर काम करता था। उसने अपना पैसा भी कंपनी में जमा कराया था लेकिन समय पूरा होने के बाद भी कंपनी से उसे रकम वापस नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश बीपी वर्मा की अदालत में परिवाद दायर किया था |

ये खबर भी पढ़ें…
12 अप्रैल को होगी CDS और NDA परीक्षा: रायपुर में 8 केंद्र बनाए गए, CDS तीन शिफ्ट में, NDA दो पालियों में होगी, पूरा शेड्यूल जारी
12 अप्रैल को होगी CDS और NDA परीक्षा: रायपुर में 8 केंद्र बनाए गए, CDS तीन शिफ्ट में, NDA दो पालियों में होगी, पूरा शेड्यूल जारी
April 8, 2026
रायपुर, 8 अप्रैल 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित CDS (Combined Defence Services) और NDA (National Defence Academy)...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ज्ञान दास ने परिवाद में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, राजनांदगांव के पूर्व महापौर नरेश डाकलिया, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव सहित 20 अन्य लोगों के खिलाफ कंपनी से सांठगांठ और धोखाधड़ी में संलिप्तता का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये सब कंपनी के संचालक मंडल में शामिल थे, और कंपनी के प्रचार प्रसार भी किये थे |

ये खबर भी पढ़ें…
CG-वर्दी में रील का ट्रेंड जारी; एक और आरक्षक का इंस्टाग्राम में डांस वीडियो वायरल, सख्ती का कोई असर नहीं
CG-वर्दी में रील का ट्रेंड जारी; एक और आरक्षक का इंस्टाग्राम में डांस वीडियो वायरल, सख्ती का कोई असर नहीं
April 11, 2026
बिलासपुर, 11 अप्रैल 2026। प्रदेश  में पुलिसकर्मियों के बीच सोशल मीडिया रील बनाने का ट्रेंड थमने का नाम नहीं ले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles