LIVE UPDATE

केंद्र सरकार के खिलाफ हल्लाबोल : महंगाई के खिलाफ संसदीय सचिव रश्मि सिंह का जोरदार प्रदर्शन, कहा – महंगाई ने आम लोगों का कमर तोड़ दिया…

देश में पेट्रोलियम उत्पाद सहित अन्य वस्तुओं में बढ़ती महंगाई के विरोध में संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक रश्मि सिंह ने अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ हल्लाबोल विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में 5 मिनट का सांकेतिक चक्का जाम किया गया । इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम विधायक एवं संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी के निर्देश पर तखतपुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिहारी देवांगन के नेतृत्व में देश में पेट्रोलियम उत्पादन सहित अन्य वस्तुओं में बढ़ती महंगाई को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में 5 मिनट का सांकेतिक चक्का जाम किया गया । इस दौरान चक्का जाम कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संसदीय सचिव एवं विधायक रश्मि आशीष सिंह उपस्थित थी ।

ये खबर भी पढ़ें…
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
April 18, 2026
रायपुर 17 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि आज का आंदोलन से हम मोदी को जगाना चाहते है, महंगाई ने आम लोगों का कमर ही तोड़ दिया है, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बिलासपुर विजय केशरवानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पेट्रोल के साथ-साथ खाने के तेल जरूत की हर वस्तु का दाम आसमान छू रहा है, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिहारी देवांगन ने कहा कि गैस के दाम में वृद्धि कर मोदी ने महिलाओं को ठगा है, आने वाले चुनाव में सबक सिखायेगी ।

आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक एवं सचिव रश्मि आशीष सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी सहित क्षेत्र के पदाधिकारी एवं कर्तकर्ता उपस्थित रहे ।

ये खबर भी पढ़ें…
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
April 20, 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़े चर्चित अमित जोगी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles